{"_id":"5a5dfbc74f1c1b76268b49a1","slug":"141516108743-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी दौड़ में अंबिका रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी दौड़ में अंबिका रही प्रथम
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। उझी घाटी के गांव करजां में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम करजां कमेटी के प्रधान बलवीर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शक्ति युवा मंडल करजां द्वारा आयोजित खेल दिवस में वॉलीबाल, घड़ाफोड़, कुर्सी दौड़ में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। वालीबाल में जेआरआर मनसारी की टीम विजेता बनी। कुर्सी दौड़ में छात्रा वर्ग में अंबिका प्रथम, लीला दूसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में सदाम प्रथम और शशि द्वितीय रहे। घड़ा फोड़ में सुगंधा और लीला प्रथम रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान गांव कमेटी के उप प्रधान वीर सिंह ठाकुर, युवक मंडल प्रधान धीरज ठाकुर, उप प्रधान पंकज नेगी, सचिव सूरज कुमार और सलाहकार परमजीत आदि मौजूद रहे।