फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

Tue, 09 Jan 2018 09:13 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां शुरू
पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
डॉ गुलेरिया ने मैदान का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
आनी कुल्लू। आनी में आयोजित किए जाने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय से सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया आनी पहुंचे। उन्होंने पंचायत समिति के हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और स्थानीय पंचायत को मेला मैदान की मरम्मत करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 25 जनवरी को सुबह 11 बजे मेला मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में प्रदेश पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों, होमगार्ड एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियां भी मार्च पास्ट करेंगी। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन स्थल के साथ पूरे आनी कस्बे में सफाई, यातायात, पेयजल, बिजली और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा। आयोजन स्थल पर अतिथियों व आम लोगों के बैठने के प्रबंधों, जलपान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम पंकज शर्मा ने बताया कि इन प्रबंधों के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपसमितियां बनाई गई हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि उपायुक्त यूनुस एक हफ्ते में स्वयं आनी का दौरा करके आयोजन स्थल का जायजा लेंगे। बैठक में बीडीओ शांति चौहान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed