{"_id":"5a2551244f1c1b9e678bf9b6","slug":"141512395044-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये एंठने वालों से रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये एंठने वालों से रहे सावधान
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
दो हजार का नोट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की ढालपुर में मासिक बैठक में गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं सदस्यों को चेताया गया कि कुछ निष्कासित गुरिल्ला स्वयंसेवियों को गुमराह करने में लगे हैं, उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर पंद्रह से बीस हजार रूपये भी दे रहे हैं। उत्तरी भारत में यह धंधा अधिक हो रहा है। अगर हिमाचल के किसी गुरिल्ला के साथ ठगी हुई है तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाएं। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।
संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि 18 जनवरी 2018 को गुरिल्लाओं के कोर्ट केस का दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला होना है। कोर्ट केस में लिस्ट में केवल 625 गुरिल्लाओं का ही नाम गया है। जो भी गुरिल्ला कोर्स केस की लिस्ट में अपना दर्ज करवाना चाहता है। वह एक जनवरी 2018 से पहले जुर्माना व कोर्ट फीस के साथ अपना नाम दर्ज करवा सकता है। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल संगठन के पदाधिकारी दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में एसएसबी महानिदेशक से मिल सकते हैं। एसएसबी पदाधिकारी गुरिल्लाओं के द्वारा किए गए कार्यों की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय को नहीं दे रहे हैं। अब संगठन देश के लिए कार्यों का प्रमाण भी देगा और सही रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजने के लिए दवाब बनाया जाएगा। जिससे सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, जिला प्रवक्ता चुन्नी लाल ठाकुर, रूप चंद, डोला चंद, सुरेंद्र कुमार, मानसुख, मोती राम, डोला राम, चन्ने राम, भवानी प्रकाश, ठाकुर दास, हेम सिंह, प्रेम सिंह, ईश्वरी, सोभे राम, धनवंती, पार्वती, रमा शर्मा, केसरी देवी, मैना देवी, निर्मला देवी, कांता, विमला, नोरजिन डोलमा, ऊषा देवी और शांता देवी आदि मौजूद रहे।