फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   14.13 crores spent in removing debris from roads: Shourie

सड़कों का मलबा हटाने में खर्च दिए 14.13 करोड़ : शौरी

Sat, 05 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
14.13 crores spent in removing debris from roads: Shourie
16 महीने में लोक निर्माण विभाग बंजार का कारनामा
विज्ञापन

स्थानीय कांग्रेस नेताओं के कहने पर करवा दिए 511 टेंडर
मामले में बड़ा घपला, विजिलेंस की जांच करवाए सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार में लोक निर्माण विभाग में बहुत बड़ा घपला हुआ है। बंजार में 16 माह के भीतर लोक निर्माण विभाग ने 1809 टेंडरों में 511 ऐसे टेंडर करवाए, जिन पर कोई भी काम नहीं हुआ है। इन 511 टेंडरों में लोक निर्माण विभाग बंजार ने 14.13 करोड़ की राशि खर्च की है। यह आरोप उन्होंने शनिवार को कुल्लू के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता में लगाए।

शौरी ने कहा कि मानूसन सत्र के दौरान उन्होंने विस सत्र के दौरान बंजार विस क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी से जानकारी मांगी थी। इसके बाद मिले आंकड़ों को उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच जाकर बात की और साक्ष्य जुटाए। कहा कि लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2023 से लेकर जुलाई 2024 तक 1809 टेंडर लगाए। इनमें 511 टेंडर ऐसे थे जिनमें सड़क से मलबा हटाया गया और इसमें 14.13 करोड़ की राशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि इतनी राशि खर्च करने के बावजूद बंजार की सड़कों की हालत अब भी खस्ताहाल है। मौके पर कोई भी काम नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि इसमें कांग्रेस नेताओं के कहने पर अपने चहेतों को टेंडर बांटे गए। कई ऐसे लोगों को टेंडर दिए गए जिनके पास कोई भी जेसीबी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस घोटाले की प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जांच करवानी चाहिए। जब से कांग्रेस की सरकार आई है, बंजार में कोई भी नई सड़क का काम नहीं हुआ है। शौरी ने कहा कि जो राशि लोक निर्माण बंजार ने 16 माह में खर्च की उसे राशि से 35 सड़कों पर 35 जेसीबी लगाकर 422 दिनों तक रोज आठ घंटे काम किया जा सकता है। कहा कि इतनी राशि उनकी पूर्व में रही भाजपा सरकार ने पांच साल में भी खर्च नहीं हुई है। सरकार को जांच के लिए लोक निर्माण विभाग बंजार के कार्यालय सील कर इसकी विजिलेंस जांच करवानी चाहिए। कहा कि बंजार में मुख्य सड़क औट-बंजार-जलोड़ी दर्रा से गुजरती है, उसका निर्माण एनएच अथॉरिटी करती है। जबकि पिछले साल आई आपदा में हुईं खराब सड़कों को एनएचपीसी व खंड विकास कार्यालय की ओर से बनाया गया हे। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने 14.13 करोड़ की राशि को कहां खर्च किया है। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत, जिला भाजपा सचिव प्रकाश वर्मा व श्याम कुल्लवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed