{"_id":"5c545008bdec22737830261c","slug":"131549029384-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदु, नीरज को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदु, नीरज को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन
नृत्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी/बंजार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
छात्रा इंदु काश्ता तथा नीरज कुमार को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। रजनी, पल्लवी, प्रवीना, मनीषा, रोहित, रितिक, गौरव, डिंपल, चेतन, सरोज, वॉलीबाल नेशनल टीम में चयन होने पर नेहा ठाकुर को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हितेंद्र कुमार पठानिया ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि विद्यार्थी नशे से दूर रहे और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर जिला कुल्लू के साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करें। शौरी ने स्कूल के पुराने भवन की जर्जर हालत को सुधारने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि जैसे ही स्कूल भवन बनकर तैयार होगा तो इसमें साइंस की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। स्कूल प्रधानाचार्य हितेंद्र कुमार पठानिया ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्ष भर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, एकल डांस, पंजाबी गिद्दा डालकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष मुनिश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र पाल, मीडिया प्रभारी सुमित पंडित, कनू, जगदीश, अध्यापक अजय शर्मा, राजकरन सिंह पठानिया, शेर सिंह, चंद्रवती, बवीता राही आदि मौजूद रहे।