फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तबला वादन में दीनदयाल, कत्थक में रिया प्रथम

तबला वादन में दीनदयाल, कत्थक में रिया प्रथम

Sat, 17 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
तबला वादन में दीनदयाल, कत्थक में रिया प्रथम
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2018 में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव 15 नवंबर को देवसदन कुल्लू तथा 16 नवंबर को लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य पंडित विद्या सागर के सानिध्य में प्रशिक्षित किए कलाकारों ने समूह गान लोक गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, तबला वादन में दीनदयाल ने प्रथम व अमित शर्मा ने द्वितीय, गायन में जीवन ने प्रथम व सिमर गोबिंद ने द्वितीय, हारमोनियम में अभिनंदन ने प्रथम, कत्थक में रिया वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की मुख्य लोक नृत्य प्रतियोगिता में संगीत विभाग के प्रभारी यनिंद्र कपूर, लोक नृत्य के प्रभारी सुंदर श्याम तथा लोक नृत्य सह प्रभारी सीमा शर्मा की देखरेख में प्रशिक्षित किए कलाकारों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित्त सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सचिव मोनिका सागर व मंजू लता शर्मा, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, भंडार प्रभारी तिलक राज, संगीत सह प्रभारी प्रदीप कपूर व यशोदा शर्मा, वित्त सह सचिव जोगेंद्र ठाकुर, नाटक सह प्रभारी केतन वर्मा, लोक नृत्य सह प्रभारी सीमा शर्मा, प्राचार्य संगीत अकादमी पंडित विद्यासागर, आधुनिक नृत्य प्रशिक्षक सुरेश बौध तथा प्रबंधक उत्तम चंद ने सभी कलाकारों को बधाई दी है। अब ये सभी कलाकार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed