{"_id":"5b3ccaea4f1c1b0a278b475a","slug":"131530710762-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से आधा दर्जन सड़कें अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आधा दर्जन सड़कें अवरुद्ध
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली। जिला कुल्लू में बुधवार को भी तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। इससे घाटी में आधा दर्जन सड़कें बंद, जबकि करीब 15 रूटों प्रभावित हो गए है। रोहतांग व बारालाचा दर्रा सहित मनाली व जनजातीय क्षेत्रों की चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।
बारिश से ब्यास व इसकी सहायक नदी व नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। सड़कों के बंद होने से लोगों को मीलों दूर तक पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एचआरटीसी कुल्लू सतर्क है और संवेदनशील रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने चालकों, परिचालकों को सुरक्षा को ध्यान में रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण सड़कें दलदल में तबदील हो गई हैं। ऊझी घाटी के मनाली सहित समूची घाटी में लगातार बारिश का दौर जारी है। मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, मनाली, पीक लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा और देऊ टिब्बा में ताजा हिमपात हुआ है। उधर, एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि प्रशासन मौसम पर नजर रखे हुए और आपदा प्रबंधन को अलर्ट पर रखा गया है।
इन सड़कों पर थमे पहिये
जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले र्हाइवे-305 पर भी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना है। कोटनाला व माशनूनाला में रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन से निगम की बसें देरी से जिला मुख्यालय पहुंच रही हैं। इसके अलावा सजवाड़, बंजार-शरची, बंजार-पेखड़ी, बंजार-जौरी, बंजार-तांदी, बंजार-ग्रांहो, रोहचाला, करशाला, खौली, छमाहण, बस्तोरी, मलाणा, बरशैणी, कोठी आदि सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही प्रभावित चल रही है।