फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिले में स्क्रब टायफस का पहला मामला, हड़कंप

जिले में स्क्रब टायफस का पहला मामला, हड़कंप

Sun, 27 May 2018 10:14 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिले में स्क्रब टायफस का पहला मामला, हड़कंप
doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में इस सीजन का पहला स्क्रब टायफस का मामला सामने आया है। जांच में 11 साल के बच्चे में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गाए हैं। इससे कुल्लू घाटी में हड़कंप मच गया है। स्क्रब टायफस की चपेट आया बच्चा राजस्थान का बताया जा रहा है जो जिला मुख्यालय ढालपुर के हनुमानीबाग में रहता है। इसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। कुल्लू अस्पताल के विशेष डॉ. अजय बौध तथा डॉ. अमर सिंह ने कहा कि यह बच्चा उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। स्क्रब टायफस की आशंका को देखते हुए टेस्ट लिए गए, जिसमें वह पॉजीटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि स्क्रब टायफस से निपटने के लिए डॉक्सीस्लादन दवा है जो मरीजों को निशुल्क दी जाती है और बच्चे पर चिकित्सक नजर रखे हुए हैं। उधर, घाटी में स्क्रब टायफस के पांव पसारने से लोगों में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी कुल्लू जिले में चार से अधिक लोगों की स्क्रब टायफस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि स्क्रब टायफस एक जानलेवा बीमारी है। समय पर इसका उपचार न करने पर मरीज की जान भी जा सकती है। लक्षण के बाद उपचार करने पर इस पर काबू पाया जा सकता है। यह रोग एक जीवाणु विशेष से संक्रमित पिस्सु के काटने से फैलता है।
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण
-तेज बुखार आना। यह 104 से 105 डिग्री तक हो सकता है।
-रोगी के जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना।
-शरीर में अकड़न या शरीर टूटने सा लगता है।
-अधिक संक्रमण में रोगी की गर्दन, बाजुओं के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना।
बाक्स
बीमारी से बचाव
-घर के आसपास उगी घास की सफाई करना।
-खरपतवार को उगने न देना।
-आवास के अंदर और आसपास कीटनाशक दवा का छिड़काव करना।
-खेतों में काम करने पर टांग, पांव और बाजू को ढककर रखें।
-लक्षण होने पर चिकित्सकों को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed