{"_id":"5a4a36454f1c1b86698c4e19","slug":"131514812997-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता हिडिंबा की पूजा के साथ शुरू होगा विंटर कार्निवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता हिडिंबा की पूजा के साथ शुरू होगा विंटर कार्निवाल
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
manali winter carnival
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का शुभारंभ मंगलवार से होगा। कार्निवाल का शुभारंभ माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना के साथ होगा। बाद में मनाली के माल रोड में उझी घाटी के महिला मंडल अपनी झांकियां पेश कर पर्यटकों को अपनी पारंपरिक संस्कृति से रुबरू करवाएंगी।
पांच दिवसीय शरदोत्सव का उद्घाटन वन व परिहवन मंत्री गोविंद ठाकुर करेंगे। कार्निवाल के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, महिला मंडल फैशन शो, लोक नृत्य, वायस ऑफ कार्निवाल, शरद सुंदरी प्रतियोगिता, रस्साकशी, हिमाचली पारंपरिक पोशाक, होरन व नाटी कार्निवाल का आकर्षण रहेगा। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली विंटर कार्निवाल के लिए पूरी तरह तैयार है। माता हिडिंबा की पूजा अर्चना के साथ विंटर कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों व सैलानियों के मनोरंजन के लिए मनाली के माल रोड में हिमाचली व्यंजन, स्थानीय वाद्य यंत्र, लोक नृत्य, हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, मैजिक शो, स्ट्रीट डांस समेत अन्य मुख्य आकर्षक होंगे। उधर, सोमवार को मनाली में बादल छाए रहने से बर्फबारी की आस में पहुंचे पर्यटकों ने अपने शेड्यूल को भी आगे बढ़ा दिया है। बर्फ की चाहत को लेकर मनाली पहुंचे पर्यटकों ने पांच दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल को देखते हुए भी अपने कार्यक्रम में फेरबदल किया है।