फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भीतरघातियों पर कसा जाए शिकंजा

भीतरघातियों पर कसा जाए शिकंजा

Fri, 17 Nov 2017 06:26 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
भीतरघातियों पर कसा जाए शिकंजा
भीतरघातियों पर कसा जाए शिकंजा
विज्ञापन

लारजी में हुई बंजार भाजपा मंडल की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार भाजपा मंडल की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की गई और भीतरघातियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बैठक में मांग की कि भीतरघातियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। बैठक मंडल उपाध्यक्ष किरना ठाकुर की अध्यक्षता में लारजी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के रूझान दिए हैं। भीतरघातियों के मामले में वे कुछ भी नहीं कहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने दिन-रात एक करके काम किया है और भाजपा को बंजार से जीताने के प्रयास किए हैं। जनता ने भी दिल खोल कर भाजपा को समर्थन किया है। बूथों से आए आंकड़ों व रूझानों के मुताबिक बंजार से भाजपा की जीत निश्चित है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में चुनाव प्रभारी हेत राम ठाकुर, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य बनवारी लाल ठाकुर, मुंशी लाल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा लीना ठाकुर, महामंत्री जय सिंह ठाकुर, जिला सचिव जय सिंह महंत, जिला उपाध्यक्ष बालक राम, बीडीसी अनीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, झाबे राम ठाकुर, वेद राम और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed