{"_id":"6358201f34af056b5a1e1297","slug":"13-candidates-filed-nomination-in-kullu-lahaul-spiti-kullu-news-sml4259347191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू, लाहौल-स्पीति में 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू, लाहौल-स्पीति में 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
कुल्लू में सीपीआईएम उम्मीदवार के रूप में अपने समर्थको के साथ नामांकन पत्र भरने जाते होतम सिंह सौ?
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के चलते मंगलवार का दिन राजनीतिक हलचल भरा रहा। नामांकन के अंतिम दिन कुल्लू, मनाली, बंजार और लाहौल-स्पीति में चुनावी मैदान में कूदे प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
कुल्लू, मनाली, बंजार और लाहौल से मंगलवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुल्लू सदर से आजाद प्रत्याशी राम सिंह ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन के बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ ढालपुर में शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भाजपा के खेमे में हलचल मच गई है।
इसके साथ ही पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने दूसरी बार बतौर आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन भरा था। लेकिन टिकट कट जाने के बाद उन्होंने दूसरी बार नामांकन भरा। माकपा के होतम सिंह सौंखला ने भी नामांकन किया। माकपा प्रत्याशी ने भी रामशिला से लेकर ढालपुर तक रैली निकालकर ताकत दिखाई।
विज्ञापन
मनाली विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा। इसके साथ मनाली से आजाद उम्मीदवार महेंद्र ठाकुर ने भी नामांकन भरा। मनाली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनुराग प्रार्थी और बहुजन समाजवादी पार्टी के तारा चंद ने भी नामांकन पत्र भरा है।
लाहौल-स्पीति सीट से भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा ने भी नामांकन भरा। बंजार विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नीरज सैनी, बहुजन समाजवादी पार्टी से झाबे राम, हिमाचल जन क्रांति पार्टी चेत राम, जिला परिषद सदस्य विभा सिंह ने भी नामांकन किया है। ऐसे में अब यह देखना है कि नाम वापसी के दिन कौन प्रत्याशी नाम वापस लेता है। बहरहाल प्रत्याशियों को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग चुका है।

कुल्लू में आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने समर्थको के साथ नामांकन पत्र भरने जाते राम सिंह। राम सिं- फोटो : Kullu