फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1,260 students to showcase their talent at the Children's Science Congress.

Kullu News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में 1,260 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Fri, 18 Sep 2026 06:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
1,260 students to showcase their talent at the Children's Science Congress.
कुल्लू। जिले में उपमंडल स्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, बंजार, मनाली, कुल्लू और निरमंड उपमंडल में 18 और 19 सितंबर को इसका आयोजन होगा। हालांकि, आनी में 17 और 18 सितंबर को प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसके लिए जिले के पांचों उपमंडलों से 1,260 विद्यार्थियों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रतिभागी के रूप में अपना पंजीकरण करवाया है। यह विद्यार्थी 19 सितंबर तक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। नियमों के अनुसार पंजीकृत विद्यालय और उसके पंजीकृत विद्यार्थी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभागीय शेड्यूल के अनुसार उपमंडल मनाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथान, कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन, बंजार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार (सीबीएसई), आनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी (सीबीएसई) और निरमंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड को आयोजन स्थल बनाया गया है। इस संबंध में जिला विज्ञान समन्वयक गायत्री ठाकुर ने कहा कि जिले में इस वर्ष चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए कुल 1,260 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed