{"_id":"5c0bcaf9bdec22419a25a50f","slug":"121544276729-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल और युवा गतिविधियों के लिए 45 करोड़ का प्रावधान: डा. मारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल और युवा गतिविधियों के लिए 45 करोड़ का प्रावधान: डा. मारकंडा
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक नृत्य, एकल गायन में दिखाएंगे दम
लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में 35वां राज्य युवा उत्सव शुरू, तीन दिन तक चलेगा आयोजन
11 जिलों के 600 युवा कलाकार स्पर्धाओं में ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। युवा सेवाएं व खेल विभाग का तीन दिवसीय 35वां राज्य युवा उत्सव शनिवार को कुल्लू के लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में शुरू हो गया है। इसमें प्रदेश के 11 जिलों के लगभग 600 युवा कलाकार भाषण कला और गीत-संगीत प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने शनिवार को इस राज्य युवा उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।
तीन दिवसीय उत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी, एकल गायन, हारमोनियम, सितार, बांसुरी, तबला और पारंपरिक वाद्य वादन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जिलों के युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामलाल मारकंडा ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। सरकार ने खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों तथा इनसे संबंधित ढांचागत विकास के लिए युवा सेवाएं व खेल विभाग को लगभग साढे़ 45 करोड़ रुपये का बजट मुहैया करवाया है। इसके अलावा जिला स्तर पर प्रतिवर्ष एक युवा क्लब को 35,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिला स्तर पर ही एक युवा स्वयंसेवी को 6000 और ब्लॉक स्तर पर 3500 रुपये का मानदेय भी दिया जा रहा है। इससे पहले युवा सेवाएं व खेल विभाग के उपनिदेशक सुबोध रमोल ने कृषि मंत्री, अन्य अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा 35वें राज्य उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।