{"_id":"5bae193e867a557ec419986c","slug":"121538136382-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोहरी टीम ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोहरी टीम ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
विजेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की रैला पंचायत में शौयरी मेले के उपलक्ष्य पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर की 18 टीमों ने भाग लिया। इसमें दियोहरी टीम ने वॉलीबाल खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 12 हजार रुपये की राशि से नवाजा।
फाइनल मैच दियोहरी व रैला टीम के बीच हुआ। इसमें दियोहरी के गबरूओं ने स्थानीय टीम रैला को 2-1 से मात दी। शौयरी मेला स्थानीय देवता लक्ष्मी नारायण, देवी आशापुरी व रिंगु नाग को समर्पित है। इस मेले में शैंशर के मनु ऋषि को भी विशेष तौर पर अपने हारियानों संग आमंत्रित किया था। इसमें सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। शिव शक्ति युवक मंडल रैला के प्रधान जीवानंद ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के तौर पर शैंशर पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पांच हजार रुपये की राशि भी दी। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को स्थानीय मेलों व उत्सवों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस दौरान रैला पंचायत प्रधान खीमदासी, उप प्रधान बालमुकुंद, पंचायत समिति सदस्य लीला पालसरा व क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।