{"_id":"5b06ee444f1c1bf66e8b4609","slug":"121527180868-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धराली में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, टैंक में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धराली में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, टैंक में दरारें
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
धराली में तीन दिन से पेयजल
आपूर्ति ठप, टैंक में आईं दरारें
40 परिवार आधा किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के शांघड़ के समीप धराली गांव में पेयजल संकट पैदा हो गया है। गांव के 40 घरों में तीन दिनों से आईपीएच सप्लाई के नल सूखे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल टैंक में दरारें आ गई हैं और उन्हें सप्लाई नहीं मिल रही है। मजबूरन उन्हें आधा किलोमीटर दूर स्थित एक बावड़ी से पानी ढोना पड़ रहा है।
भाजयुमो सचिव दीपक नेगी, टेक चंद पालसरा, जीवन लाल, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार, यशवंत सिंह, ज्ञान चंद, चमन लाल, रमेश कुमार, रामशरण, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, रोशन लाल, नीरत सिंह और गुड्डू नेगी ने बताया कि उनके घरों में तीन दिनों से आईपीएच सप्लाई में पानी नहीं आया है। पेयजल टैंक स्टोर में दरारें पड़ी हुई हैं और इस ओर आईपीएच विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बदहैररा गांव से धराली गांव के लिए यह सप्लाई होती है लेकिन इन दिनों सप्लाई पूरी तरह ठप है। टैंक का निर्माण तीस साल पहले किया गया है। जिसकी हालत बेहद खराब है। पानी न आने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। टैंक में पड़ी दरारों से पेयजल लीक हो रहा है।
इधर, आईपीएच विभाग के जेई भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान नहीं है। जल्द समस्या को सुलझा लिया जाएगा। ग्रामीणों से आग्रह है कि पेयजल सप्लाई संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर सैंज में लगे शिकायत कक्ष में अपनी शिकायत जरूर दर्ज करवाएं। जिससे समस्या का समय रहते निदान किया जा सके।