{"_id":"5a4b8d6b4f1c1b37198b4733","slug":"121514900843-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लवी, लदाखी व कुल्लवी नाटी पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लवी, लदाखी व कुल्लवी नाटी पर मचा धमाल
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
मनाली में विंटर कार्निवाल के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई झांकी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते प्रतिभागी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लवी, लद्दाखी और कुल्लवी नाटी पर मचा धमाल
स्टार सिंगर ध्रूव के गानों पर खूब झूमे दर्शक
राष्ट स्तरीय शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे राष्ट स्तरीय शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक नत्य ने खूब समां बांधा। वहीं, स्टारसिंगर ध्रुव के आवाज का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों पर पर्यटक समेत स्थानीय लोग खूब नाचे।
संध्या में विभिन्न दलों ने डांस के माध्यम से अपनी लोक संस्कृति से सभी को अवगत करवाया। मनु रंगशाला में सांस्कृतिक संध्या का आगाज कुल्लवी नाटी से हुआ। वशिष्ठ ग्रुप ने कुल्लवी नाटी पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार कलाकार ध्रुव ने बॉलीवुड गानों से मनु रंगशाला में ठंड के बीच दर्शकों को नचाकर माहौल गर्म कर दिया। इससे पहले धर्मशाला ग्रुप ने कांगड़ी फोक डांस पेश लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के छात्र-छात्राओं ने हिमाचली लोक नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। हिमालयन बुद्धिष्ट स्कूल ने लद्दाखी फोक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। चंडीगढ़ ग्रुप ने माहौल बदलते हुए फिल्मी डांस पेश किया। नेपाल ग्रुप के कलाकारों ने नेपाली डांस कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। हिमालयन बुद्धिष्ट स्कूल ने तिब्तियन डांस पेश किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। सरस्वती कला मंच मनाल के कलाकारों ने भी मनु रंगशाला में फिल्मी डांस पेश कर रंग जमाया।