फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   121 roads are closed in Lahaul, darkness has not been dispelled due to 23 transformers being out of order

Kullu News: लाहौल में अभी 121 सड़कें बंद, 23 ट्रांसफार्मर ठप होने से नहीं छंटा अंधेरा

Wed, 12 Mar 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
121 roads are closed in Lahaul, darkness has not been dispelled due to 23 transformers being out of order
लाहौल के म्याड़ वैली में बर्फ हटाने में जुटी मशीनरी।-संवाद
घाटी की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से सुबह और शाम को बढ़ी ठंड
विज्ञापन

कुल्लू में भी 4 दिन से 16 सड़कों पर ठप पड़ी है वाहनाें की आवाजाही
ग्रामीण क्षेत्राें के लोग परेशान, विद्यार्थियों को भी पैदल करना पड़ रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/केलांग। लाहौली घाटी की ऊंची चोटियों पर बुधवार को हल्का हिमपात हुआ। इससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से जिले में अभी भी 23 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीन 121 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंगलवार देर शाम को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से आगे मनाली-केलांग हाईवे पर तेलिंग नाला में हिमखंड गिरा। इस कारण करीब दो घंटे तक सड़क मार्ग बंद था। बीआरओ ने कड़ाके की ठंड और अंधेरे में हिमखंड के मलवे को हटा कर सड़क को बहाल किया। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 16 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिले के अधिकतर हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संपर्क मार्गों को खोलने का काम प्रगति पर है। इधर, कुल्लू जिले में 14 दिन से 16 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा कुल्लू मंडल की 15 सड़कें हैं। एक सड़क आनी डिविजन की है। इस कारण इन सड़कों पर निगम की बस सेवाएं भी प्रभावित होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगती बाराहार पंचायत की कुल्लू-लोट सड़क 20 माह से बंद है। पंचायत के आम लोगों के साथ-साथ स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियोें को पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथी चंद, उपप्रधान जीत राम, देवी सिंह तथा हुकम सिंह ने कहा कि सड़क की दयनीय हालत से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कई बार जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मिला है, मगर कोई सुध नहीं ली गई। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल शर्मा ने कहा कि कुल्लू में मौसम अभी खराब है। ऐसे में सैलानी और आम लोग बर्फ वाले इलाकों की तरफ आवाजाही न करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed