{"_id":"5c66c143bdec2236047356bd","slug":"11550238019-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के सदस्यों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के सदस्यों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर के साथ सटी खोखन पंचायत के रिकॉर्ड जलाने के मामले में बीडीओ कुल्लू की ओर से गठित जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। पंचायत के सभी सदस्यों से शुक्रवार को मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज जुटाकर मामले में जल्द आरोपियों तक पहुंच सकती है। पुलिस के मुताबिक मामले में जल्द गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बीडीओ कुल्लू शुक्रवार को स्वयं मौके पर पहुंची थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। गौर रहे कि सोमवार को खोखण पंचायत में जनरल हाउस बुलाया गया था। इससे पहले ही पंचायत का लगभग सारा महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि पंचायत के विकास कार्य में बड़े पैमाने पर हुए घोटालों को दबाने के लिए रातों रात पंचायत का सारा रिकॉर्ड जला दिया गया है। खोखन पंचायत लंबे अरसे से घोटालों व अन्य अनियमितताओं के लिए चर्चा में थी। जनरल हाउस में पोल खुलने से पहले ही रात को अज्ञात लोगों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सारा रिकॉर्ड जला दिया था। खंड विकास अधिकारी जयवंती ठाकुर ने कहा कि एक जांच कमेटी ने पंचायत के प्रधान, उप प्रधान सहित अन्य सदस्यों को बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। मामले में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।