{"_id":"5bab916e867a557eca0917ed","slug":"11537970542-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सैलानियों के लिए की भोजन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सैलानियों के लिए की भोजन व्यवस्था
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बीच लाहौल घाटी के विभिन हिस्सों में फंसे लोगों की मदद के लिए प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जुट गए हैं। स्थानीय महिला मंडलों ने बारालाचा, जिंगजिंगबार और भरतपुर में फंसे लोगों के लिए ऊनी जुराबें और कपड़े भेजे हैं।
स्तींगरी और यूरनाथ महिला मंडल ने स्टिंगरी हेलीपेड में फंसे यात्रियों के लिए स्वेच्छा से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की। हैलीपेड पर महिलाओं ने सैलानियों के लिए भोजन के साथ नमकीन और मीठी चाय भी परोसी। स्तींगरी महिला मंडल प्रधान और यूरनाथ महिला मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बर्फबारी के बीच लाहौल घाटी में फंसे सैलानी मेहमान हैं। इस मुश्किल वक्त में लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है। लिहाजा महिला मंडलों ने फंसे सैलानियों के लिए हैलीपेड में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है। भूटान, नेपाल और देश के विभिन हिस्सों के फंसे सैलानी यहां पहुंचे हैं। एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय महिला मंडलों ने फंसे सैलानियों की मदद कर मानवता का परिचय दिया है। लायुल मोंटेनरिंग एंड स्कीइंग एसोसिएशन के सदस्य भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। संस्था के अध्यक्ष सोनम जंगपो ने बताया कि संस्था के कुछ सदस्य रेस्क्यू के लिए जिंगजिंगबार और बारालाचा गए हुए हैं।