फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सड़क के विस्तारीकरण से दर्जनों मकानों में दरारें

सड़क के विस्तारीकरण से दर्जनों मकानों में दरारें

Fri, 03 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क के विस्तारीकरण से दर्जनों मकानों में दरारें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। नेशनल हाईवे के फोरलेन बनाए जाने तथा विस्तारीकरण से सड़कें चौड़ी हो रही हैं। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम बननने लगी है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि सड़कों के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई से सड़क के साथ लगते दर्जनों मकानों में दरारें आ चुकी हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है।

शुक्रवार को सड़क के विस्तारीकरण के लिए हुई खुदाई के चलते पतलीकूहल पुलिस चौकी के सामने बड़ाग्रा पुल पर पेश आए हादसे में भी घायल महिलाओं की जान बाल-बाल बची है। चौकसी के चलते कड़ी मशक्कत कर महिलाओं को मलबे से निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी राम सिंह, सुमेश कर्मा, दकती देवी, बिमला, राकेश और रोहित का कहना है कि हादसे के दौरान जोर की गड़गड़ाहट की आवाज आई, जिसे सुनकर साथ सटी पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी और अन्य लोग एकदम मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। यही हादसा रात के समय पेश आता तो कोई बड़ा अनहोनी हो सकती थी। बताया जा रहा है कि शांति देवी और बीना देवी पूरी तरह से पत्थरों में समा गई थीं। लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बीना देरी किए उन्हें वहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पतलीकूहल हादसे के अलावा देउधार में छह मकान, बंदरोल कैंची मोड़, तलोगी गांव में छह मकानों समेत रामशिला से लेकर तलोगी तक करीब दो दर्जन मकानों में दरारें आ चुकी हैं। इसके बाद लोग इन मकानों में जाग कर रातें काट रहे हैं। हालांकि पीड़ित लोग प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इसका वाजिब मुआवजा नहीं मिल पाया है। वहीं, डीसी कुल्लू यूनुस ने बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी को संजीदगी के साथ जमीन की कटिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed