{"_id":"5aff034d4f1c1bd4408b6354","slug":"11526661965-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..बोतला फूटी हाय रे नातिया गाने पर खूब मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..बोतला फूटी हाय रे नातिया गाने पर खूब मचा धमाल
Updated Fri, 18 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। नरेंद्र ठाकुर ने पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं ममता भारद्वाज और उत्तम कमांडो ने भी दमदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संध्या के स्टार कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने.. बेटी अनमोल धन सा यारो, ..लाल तेरे होठडू, ..ओ रीनू, ओ रीनू, ..बोतला फूटी हाय रे नातिया, ..रोक भाभिए, ..सैंज म्हारा होटल, ...दुई दिलडू एक ही गला आदि गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। ममता भारद्वाज ने ..मेरे रश्के कमर, ...तेरी गलियां हो तेरी गलियां व पंजाबी गीत गाकर वाहवाही लूटी। उत्तम चंद कमांडो ने ..दाह लागी दाह और ..दादूआ गीत पेश कर दर्शकों को खूब लोटपोट कर दिया। इससे पहले डीएल बादल और रिंकू सेठ ने ...मेरे मेहबूव कयामत, ...इंद्रा लाडिए तेरी गीत गाया। वैभव शर्मा और सपना नेे फिल्मी डांस पेश किया। बलदेव ठाकुर ने ...गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, लोक गायक आई एस चांदनी ने ...चीनी मारदे जाणा गीत पेश किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकेंद्र दर्शकों से पूरी भरा हुआ था। युवाओं ने पहाड़ी गानों पर खूब ठुमके लगाए। इस दौरान एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, मेला कमेटी की अध्यक्ष अनीता नेगी, उपाध्यक्ष केवल ठाकुर, मोहर सिंह शर्मा, एसएचओ सीआर चौधरी, गंगोत्री देवी, हरि सिंह, किशन चंद, नरेंद्र शौरी, जय सिंह, आर्यन ठाकुर, धर्मेंद्र नेगी, संजय ठाकुर, निहाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।