फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चैत्र नवरात्र को सजे घाटी के देवी देवताओं के देवालय

चैत्र नवरात्र को सजे घाटी के देवी देवताओं के देवालय

Fri, 16 Mar 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को सजे घाटी के देवी देवताओं के देवालय
दुर्गा मंदिर में मां का हुआ श्रृंगार - फोटो : amarujala
कुल्लू । कल से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र को लेकर देवभूमि कुल्लू के देवालय सज गए हैं। घाटी के ऐतिहासिक मनाली के प्रसिद्ध माता हिडिंबा, भेखली स्थित माता भुवनेश्वरी तथा रामशीला स्थित माता वैष्णो मंदिर में अधिक चहल पहल रहेगी। मंदिर प्रबंधन ने मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने को लेकर खूब तैयारियां की हैं। जिला के मुख्य देवालयों में पुलिस ने सुरक्षा पहरा भी बैठा दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान दर्शन करने वाले भक्तों के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी इंतजाम किया गया है। वहीं नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं में बेसब्री से इंतजार है और माता को रखी गई मन्नत को पूरा करने तथा चढ़ावे के लिए चुनरी, नारियल और अन्य सामान की खरीदारी भी शुरू कर दी है। कई भक्तों ने नवरात्र में माता के दरबार में दर्शन के लिए अभी से प्लान तैयार कर दिया है। उमा देवी, गरिमा ठाकुर, कमल ठाकुर, अजय सिंह, अमर सिंह, दिले राम, पल्लवी, संगीता और मीरा के अनुसार उन्होंने परिवार सहित नवरात्रों में माता के दर्शन करने के लिए पूरी तैयार कर दी है। माता से सुख-शांति का आशीर्वाद लिया जाएगा। उधर, नवरात्र मेले में किसी तरह की घटना न हो इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा को चाक चौबंद कर दी है। घाटी में पर्यटकों के भेष में कोई संदिग्ध न आए इसके लिए कुल्लू पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी भी ली जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि सभी पुलिस थानों और चौकियों को इस स्तर पर अलर्ट कर दिया है। रात्रि गश्त और नाकाबंदी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नवरात्र मेले में जहां-जहां भक्तों की संख्या अधिक रहती है उन्ही देवालयों में पुलिस को तैनात किया गया है। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि नवरात्र में घाटी केे धार्मिक पर्यटन के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed