फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर में फुटपाथ पर बेचने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं

शहर में फुटपाथ पर बेचने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं

Tue, 07 Nov 2017 09:42 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
शहर में फुटपाथ पर बेचने को मजबूर ग्रामीण महिलाएं
सब्जीमंडी - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। शहर के फुटपाथ पर तेज धूप और बारिश में महिलाएं सब्जियां बेचकर अपनी आजीविका कमाने के लिए मजबूर हैं। इन महिलाओं को भाजपा और कांग्रेस की सरकारें आज तक उचित स्थान मुहैया नहीं करवा पाई हैं। ग्रामीण महिलाओं को उचित स्थान प्रदान करने के दावे खोखले साबित हुए हैं।
विज्ञापन

लगवैली और सारी क्षेत्र की करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं प्रतिदिन किल्टों में भरकर ताजा सब्जियां बेचने के लिए लाती हैं लेकिन यहां बेचने के लिए कोई उचित जगह न होने के कारण इन्हें सब्जियां को ढालपुर चौक और सरकार के फुटपाथ पर ही बेचना पड़ता है। इन लोकल व ताजा सब्जियों को बेचकर यह महिलाएं अपनी आजीविका चलाती हैं। ग्रामीण महिलाओं की इन सब्जियों की डिमांड इतनी अधिक है कि शाम होने से पहले ही सारा सामान बिक जाता है। इसके अलावा जिन सब्जियों को यह महिलाएं बेचती हैं उनमें रसायनिक खादों का इस्तेमाल न के बराबर होता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सब्जियां बेहद लाभप्रद होती हैं। शहरवासी रमन कुमार, दिले राम, आशीष शर्मा, विवेक, चंदन और प्रियंका ने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। दूसरी ओर महिलाएं फुटपाथ बेचने को मजबूर हैं। महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने के लिए उचित स्थान मुहैया करवाया जाना चाहिए। कुल्लू सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर के अनुसार इनके लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। सत्ता में आने के बाद ग्रामीण महिलाओं को सब्जियां बेचने के लिए उचित स्थान मुहैया करवाया जाएगा। कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह के अनुसार इनके लिए अस्थायी शेल्टर का निर्माण किया जाना है। जहां पर यह अपने उत्पाद बेच सकें। उपायुक्त कुल्लू भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें व्यवस्था कुछ ऐसी हो कि महिलाएं सुबह अपने उत्पाद लाएं और शाम को बेचकर वापस जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed