{"_id":"59f8a7904f1c1b6a678b8988","slug":"11509468048-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी कक्ष में दर्ज करवाएं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी कक्ष में दर्ज करवाएं शिकायत
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
निगरानी कक्ष में दर्ज करवाएं शिकायत
सामान्य पर्यवेक्षकों से भी की जा सकती है शिकायत
जिला पंचायत अधिकारी बनाए गए कक्ष के प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य शिकायतें दर्ज करने के लिए जिला परिषद भवन में शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा को इसका प्रभारी बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे कार्यशील रहेगा।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस नियंत्रण कक्ष में या फिर इसके टोल फ्री नंबर 18001808042 पर की जा सकती है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षकों से भी शिकायत की जा सकती है। कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक पी. उषा कुमारी का अस्थायी कार्यालय सर्किट हाउस कुल्लू में स्थापित किया गया है। कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत उनसे की जा सकती है।
उनके मोबाइल नंबर 89889-52639 और दूरभाष नंबर 01902-222065 पर भी संपर्क किया जा सकता है। बंजार और आनी विस क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक वेणुधर बेहेरा का अस्थायी कार्यालय बंजार में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्थापित किया गया है। उनके मोबाइल नंबर 89889-52642 और दूरभाष नंबर 01903-221231 पर आदर्श आचार संहिता की शिकायत की जा सकती है। सामान्य पर्यवेक्षकों के अलावा जिला के चारों विस क्षेत्रों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में दानेश राणा को तैनात किया गया है। उनका अस्थायी कार्यालय कुल्लू स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में स्थापित किया गया है। कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायत उनके मोबाइल नंबर 89889-52641 या दूरभाष नंबर 01902-222064 पर की जा सकती है।