फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   यातायात नियमों का पालने कर हादसे से बचें

यातायात नियमों का पालने कर हादसे से बचें

Mon, 04 Feb 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालने कर हादसे से बचें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। एसडीएम अक्षय सूद ने सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर सोमवार को ढालपुर मैदान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की एडीएम ने अध्यक्षता की। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हादसों से बचे।

कहा कि लगभग 90 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, अन्य लापरवाही या मानवीय भूल के कारण ही होती हैं। इससे युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है। इसलिए हर वाहन चालक और पैदल यात्री को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। एडीएम ने कहा कि हमें यातायात नियमों को कभी भी बोझ या मजबूरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बच्चों और महिलाओं से कहा कि अगर उनका कोई परिजन तेज रफ्तार से वाहन चला रहा है या सड़क पर पूरा ध्यान नहीं दे रहा है तो उसे तुरंत टोकें और रोकें। डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि यातायात नियम व्यापक सर्वे और विचार-विमर्श के बाद ही तैयार किए जाते हैं। ये नियम सड़क पर आम लोगों के जीवन की रक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। इनका उल्लंघन किसी भी समय किसी की जान ले सकता है। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में पिछले वर्ष करीब 203 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 97 लोगों की जान चली गई। हमें वाहन चलाते समय यह जरूर याद रखना चाहिए कि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की असामयिक मौत उसके पूरे परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे जाती है। इससे पहले आरटीओ कमलजीत शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा रखी गई है। सूत्रधार कला संगम, मन्नत कला मंच, चामुंडा नर्सिंग संस्थान और क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान के प्रतिभागियों ने गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा से संबंधित पंफ्लेट भी बांटे गए। कार्यक्रम में डाइट के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, दिनेश सेन, विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed