फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू की तीन बहादुर बेटियां होंगी सम्मानित

कुल्लू की तीन बहादुर बेटियां होंगी सम्मानित

Fri, 01 Feb 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 01 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू की तीन बहादुर बेटियां होंगी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की तीन बहादुर बेटियों को जिला प्रशासन सम्मानित करने जा रहा है। आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर प्रशासन तीनों बहादुर बेटियों को नवाजेगा। जिला कुल्लू की मुस्कान, सीमा और श्रीखंड महादेव की नंगे पांव यात्रा करने वाली चांद ठाकुर को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हालांकि घाटी की दो बहादुर बेटियों को दिल्ली में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड में शामिल होना था। लेकिन विवाद के चलते उन्हें यह अवसर नहीं मिल पाया है। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने पहल करते हुए इन बहादुर बेटियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिला के बराधा निवासी छात्रा मुस्कान के पिता चुनी लाल तथा थरमान निवासी सीमा के पिता दामोदार दास ने भी फैसले का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि 17 वर्ष की मुस्कान व 14 साल की सीमा दस जुलाई 2017 को सहेलियों के साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर जा रही थी। इस दौरान उनको मनचलों ने परेशान किया। इसी बीच मुस्कान व सीमा ने मनचलों को सबक सिखाते हुए उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने मनचलों को पुलिस थाने तक पहुंचाया था। 16 जुलाई 2018 को बाह्य सराज आनी की छात्रा चांद कुमारी ने नंगे पांव ही 18500 फीट ऊंचे पर्वत पर विराजमान श्रीखंड महादेव के दर्शन किए थे। देश की सबसे कठिन एवं ऐतिहासिक यात्रा में शुमार श्रीखंड के दर्शन करने में युवती को सात दिनों का समय लगा। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला कुल्लू की तीनों बहादुर बेटियों को आठ मार्च को महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया प्रशासन की तरफ से जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed