फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बिजली, पानी-सड़क के मुद्दे उठाए

बिजली, पानी-सड़क के मुद्दे उठाए

Fri, 11 Jan 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली, पानी-सड़क के मुद्दे उठाए
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें जिप सदस्यों ने सड़कों की टारिंग, बजट का आवंटन, वन भूमि पर अतिक्रमण व लावारिस पशुओं की समस्याओं को उठाया। इन मुद्दों को लेकर बैठक में कई बार माहौल गरमाया रहा। जिप सदस्य हितेश्वर सिंह ने लाडा की राशि आवंटन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
जिप सदस्य लोकेंद्र कुमार ने पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना के बजट आवंटन के मसले को रखा। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और जनहित के अन्य मुद्दों के अलावा भुंतर के बेली पुल और कुल्लू शहर के क्षतिग्रस्त भूतनाथ पुल को लेकर भी जिप सदस्यों ने सवाल उठाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रोहिणी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए तत्परता दिखाएं, क्योंकि ये सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हुए होते हैं। बैठक में जिप सदस्यों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। आनी विधानसभा क्षेत्र के जिप सदस्यों ने कहा कि उपमंडल स्तर के विभागीय अधिकारियों की इस बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आनी-निरमंड के दूरदराज क्षेत्रों की जनसमस्याओं का निवारण संभव हो सके। आनी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को उचित दाम से संबंधित मुद्दे पर चर्चा की। पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. पाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दूध के लिए परिवहन सब्सिडी का प्रावधान किया है। दुग्ध उत्पादकों और इसके एकत्रीकरण से जुड़ी सहकारी सभाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष बलजीत डोगरा, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, जिला पंचायत अधिकारी विमला भट्टी, जिप सदस्य लोकेंद्र कुमार, हितेश्वर सिंह, ममता ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर भी की गई चर्चा
कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का शेष टारिंग कार्य, लगघाटी में सड़कों की मरम्मत, वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों, पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना के बजट आवंटन, लावारिस पशुओं की समस्या, बंजार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और लाडा की राशि से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ कई अन्य मामलों को लेकर भी सदस्यों ने अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed