{"_id":"5c24fdefbdec22570f3482a1","slug":"111545928175-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, लाहौल में कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, लाहौल में कड़ाके की ठंड
विज्ञापन

मनाली में पांच और रोहतांग में 30 सेंटीमीटर बर्फ गिरी
मौसम के बदले तेवर से कुल्लू-लाहौल का जनजीवन अस्तव्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/कोकसर। पर्यटन नगरी मनाली सहित कुल्लू घाटी में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मनाली में बीती रात को हुई बर्फबारी के बाद वीरवार दोपहर बाद से भी बर्फबारी के फाहे गिरे, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। नववर्ष से पहले घाटी की वादियों में हो रही बर्फबारी पर्यटकों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं, मौसम के बदले तेवर से कुल्लू-लाहौल का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। रोहतांग दर्रा, गुलाबा, कोठी और सोलंगनाला में बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई है, जबकि मढ़ी में 20, कोठी और सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर बर्फ होने की सूचना है। मनाली में पांच सेंटीमीटर बर्फ को देखकर पर्यटक खुश हैं। वहीं रोहतांग दर्रा में बर्फबारी के बाद घाटी में हाड़ कंपा देनेे वाली ठंड से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति में दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। कुंजम पास, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, इंद्रकिला, लद्दाखी पीक और चंद्राभागा की पर्वतीय शृंखलाओं में 20 से 25 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन कटोच ने बताया कि पिछले कई दिनों से घाटी में शुष्क मौसम होने से ग्रामीणों को खांसी, जुकाम और गले की बीमारी जैसी तकलीफ से जूझना पड़ रहा है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पर्यटकों और आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने को कहा गया है। डीसी ने कहा कि मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन भी अलर्ट है।