{"_id":"5b10015a4f1c1bb16e8b57dc","slug":"111527775578-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में ब्यास पुल से प्रीणी पुल तक नो पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में ब्यास पुल से प्रीणी पुल तक नो पार्किंग
Updated Thu, 31 May 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन सीजन के दौरान मनाली में रोजाना लग रहे जाम की समस्या के बाद प्रशासन ने सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। सड़क पर यातायात सुचारु रखने के लिए नो पार्किंग जोन घोषित किए जा रहे हैं। पर्यटन सीजन में पेश आ रही जाम की दिक्कतों से निपटना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
यातायात को सुचारु बनाए रखने की संभावनाओं को तलाशते हुए प्रशासन अब सतर्क हो गया है। मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए मनाली के पास लेफ्ट बैंक सड़क पर ब्यास पुल से लेकर प्रीणी के पुल तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधीश युनूस ने अधिसूचना जारी कर दी है। वामतट प्रीणी से लेकर ब्यास पुल तक यातायात का दबाव अधिक है, जबकि सड़क तंग है। यहां सड़क किनारे वाहन खड़े होने से पर्यटन सीजन के दौरान जाम की समस्या भी पेश आ रही है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब यहां कोई वाहन पार्क करता है तो उसके विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। वाहनों की सही आवाजाही के लिए इन दिनों पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत है लेकिन आए दिन जाम से पर्यटक समेत स्थानीय लोग बेहाल हो रहे हैं। इधर, जिलाधीश यूनुस ने बताया कि मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है और यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों, होटल मालिकों और सभी पर्यटकों को इस क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन न खड़े करने की अपील की है।