फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   निजी वाहनों पर रहेगी प्रशासन की तीखी नजर

निजी वाहनों पर रहेगी प्रशासन की तीखी नजर

Thu, 31 May 2018 07:51 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
निजी वाहनों पर रहेगी प्रशासन की तीखी नजर
निजी वाहनों पर प्रशासन की रहेगी नजर
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। निजी वाहनों में पर्यटकों को रोहतांग दर्रा ले जा रहे वाहन चालकों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। लेह-लद्दाख और लाहौल-स्पीति के लिए भी पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ी है। इससे रोहतांग दर्रा में ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यातायात सुचारु करने को उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से गुलाबा और रोहतांग दर्रा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आग्रह किया था। डीसी ने गुलाबा में जवानों की संख्या बढ़ाने को अनुमति देते हुए 12 होमगार्ड के जवानों को तैनात कर दिया है। बाइकर्स एसोसिएशन के सहयोग से यातायात सुचारु रखने को पांच बाइक पुलिस जवानों को प्रदान किए हैं। डीसी ने दो अतिरिक्त बाइक जवानों को उपलब्ध करवा दिए हैं। शीघ्र ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। कहा कि गुलाबा बैरियर में नियमों को ताक में रखकर वाहनों को रोहतांग भेजने की बात भी सामने आई है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। घरसंगी ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार मनाली पुल से अलेउ पुल तक क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को ब्लैक लिस्ट करना शुरू कर दिया है। चुंबक मोड के पास बीआरओ द्वारा कार्य करने से जाम लगा है। बीआरओ से भी आग्रह किया गया है कि मंगलवार को ही सड़क संबंधी कार्य को अंजाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed