फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Sat, 26 May 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
बंजार में बढ़ती महंगाई के विरोध में सिलिंडर उठाकर विरोध करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार/मनाली। विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से ढालपुर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तो सभी भाजपा के दिग्गज सड़क पर उतर कर विरोध करते थे और कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र करते थे। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संजीव गुलेरिया ने भी महंगाई और प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जुमले की सरकार बनकर रह गई है। कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इस अवसर पर रविंद्र सूद, चांद किशोर, ठाकुर दास राणा, सुखराम, गुप्त राम, शिव राम, केहर सिंह, तीर्थ राम, प्रेम दास महंत, तुलसी राम, मनु शर्मा, सोभा राम, ईशरा ठाकुर, मीना देवी, नीलम शर्मा, मीरा राणा, पूजा शर्मा, कुब्जा ठाकुर, सोम लता, सरला देवी, शांता देवी, रीना, उर्मिल सूद, हेमा शर्मा, उष्मज शर्मा, करण महंत, हीरा लाल पुजारी, गरीश ठाकुर, महेश ठाकुर, इंद्र सिंह, घनश्याम सांख्यान, नवनीत सूद, सुरत राम, गोपाल ठाकुर ईशान शर्मा, बेअंत ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, सेस राम, सुशील शर्मा, रणजीत महंत, राजेश कुमार शानू आदि उपस्थित रहे। उधर, मनाली कांग्रेस कमेटी ने भी शनिवार को महंगाई एवं प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार के विरोध में रैली निकाली। अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में एसडीएम मनाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। विद्या नेगी, शबनम तनवर, नवीन तनवर, विजय ठाकुर, हीरा लाल विभू, वीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। वहीं, उपमंडल बंजार में ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह मियां की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोती राम पालसरा, गोबिंद ठाकुर, सुमित ठाकुर, संगत राम, नरोत्तम ठाकुर, डोला सिंह महंत, देवी सिंह पाल, चंद्रवल्लभ नेगी, पूनम ठाकुर, गुमत राम, हरि सिंह ठाकुर, जीत राम, पिंगला भंडारी, प्रभा पालसरा, तेजा ठाकुर, टेक सिंह, घनश्याम शर्मा, हेम राज, प्रदीप ठाकुर, रितेश गांगुली, मान सिंह ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर और मनोहर लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed