फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वशिष्ठ में होटल में लगी आग, आनन-फानन में बाहर निकाले पर्यटक

वशिष्ठ में होटल में लगी आग, आनन-फानन में बाहर निकाले पर्यटक

Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
वशिष्ठ में होटल में लगी आग, आनन-फानन में बाहर निकाले पर्यटक
वशिष्ठ में होटल में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

आग लगने के कारण नहीं हुए स्पष्ट, 80 हजार नुकसान
वशिष्ठ चौक पर जाम में फंसा रहा दमकल वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीरवार को एक होटल में अचानक चिंगारी भड़क उठी। जिसके चलते करीब 80 हजार की संपत्ति राख हो गई। अभी तक लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जाम के चलते दमकल वाहन को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लगा।
दमकल विभाग से प्राप्त सूचना के मुताबिक वीरवार सुबह करीब दस बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि वशिष्ठ गांव में स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल में आग भड़क गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के फायर फाइटर पानी का फायर टेंडर लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए लेकिन पर्यटन सीजन के शबाब पर होने के चलते वशिष्ठ आने-जाने वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। जिससे फायर ब्रिगेड को वशिष्ठ चौक से पर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, वशिष्ठ में होटल की तीसरी मंजिल से आग की लपटें और धुंआ निकलता देख होटल में ठहरे सैलानी सकते में आ गए। उन्हें होटल प्रबंधन द्वारा सावधानी के साथ बाहर निकाला गया। आसपास के होटलों में ठहरे पर्यटकों में भी बेचैनी फैल गई। होटल की तीसरी मंजिल में आग लगने के चलते आग बुझाने को स्थानीय लोगों के प्रयास नाकाफी साबित होने लगे। बाद में किसी तक फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने पर पानी की बौछारों से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के मनाली में तैनात उप दमकल अधिकारी कमल स्वरूप ने बताया कि आगजनी में 80 हजार संपत्ति राख हुई है। अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस घटना के बाद एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला है जिससे वशिष्ठ के लिए जाम में बढ़ोतरी करने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed