फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सुंदरनगर में चल रही लाहौल में स्वीकृत बहुतकनीकी कॉलेज की कक्षाएं

सुंदरनगर में चल रही लाहौल में स्वीकृत बहुतकनीकी कॉलेज की कक्षाएं

Sun, 22 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में चल रही लाहौल में स्वीकृत बहुतकनीकी कॉलेज की कक्षाएं
सुंदरनगर में चल रहा लाहौल के
विज्ञापन

लिए स्वीकृत बहु तकनीकी कॉलेज
भूमि चयन की प्रक्रिया में ही गुजर गए दस साल
तकनीकी शिक्षा विभाग ने कृषि मंत्री को सौंपी रिपोर्ट
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। करीब एक दशक पहले लाहौल-स्पीति के लिए स्वीकृत बहु तकनीकी कॉलेज को अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। मौजूदा समय में लाहौल-स्पीति के लिए स्वीकृत बहु तकनीकी कॉलेज की कक्षाएं घाटी से करीब 400 किलोमीटर दूर सुंदरनगर में चली रही हैं।
भाजपा सरकार ने लाहौल के उदयपुर में पालीटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। स्वीकृति मिलने के बाद संस्थान के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्त होने तक भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। फिर कांग्रेस ने सत्ता में आते ही भाजपा के कार्यकाल में चिहिन्त की गई भूमि को रद कर किसी अन्य जगह भवन निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि इसी बीच कुकुमसेरी स्थित राजकीय महाविद्यालय ने अपनी साइंस ब्लॉक में संस्थान की कक्षाएं शुरू करने के लिए एनओसी तक जारी कर दिया लेकिन जनजातीय युवाओं को फिर भी अपने ही जिला में तकनीकी शिक्षा हासिल करना नसीब नहीं हो सका। लिहाजा अंत में तकनीकी शिक्षा विभाग में लाहौल के लिए स्वीकृत हुई इस संस्थान की कक्षाएं सुंदरनगर में शुरू कर दीं। अब तीन सालों से लाहौल के नाम से स्वीकृत संस्थान की कक्षाएं मंडी जिला के सुंदरनगर में चल रही हैं।
विज्ञापन

जनजातीय युवा मंच के अध्यक्ष एवं जिप सदस्य सुदर्शन जस्पा के अनुसार स्वीकृति के एक दशक बाद भी संस्थान का शुरू नहीं हो पाना कांग्रेस और भाजपा दोनों की नाकामी है। सुंदरनगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के अभिभावक रमेश, बलदेव कुमार, अमर, राजेश, देवी सिंह ने कहा कि अगर घाटी में ही संस्थान के लिए भवन निर्माण किया गया होता तो उनके युवाओं को सैकड़ों किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। उधर, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक शुभकरण सिंह ने बताया कि संस्थान की स्टेट्स रिपोर्ट कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि चिन्हित कर जल्द
शुरू होगा भवन निर्माण
कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास विभाग मंत्री डॉ मारकंडा के अनुसार कांग्रेस सरकार ने जिस भूमि का चयन किया था वह हिमस्खलन के लिहाजा से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। संस्थान के संदर्भ में तकनीकी शिक्षा विभाग से स्टेटस रिपोर्ट लेकर वर्क आउट करना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही घाटी में ही बहु तकनीकी कॉलेज की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed