{"_id":"5a1ea3414f1c1b3c3d8ba86b","slug":"111511957313-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच माहुंटी नाग मणिकर्ण को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच माहुंटी नाग मणिकर्ण को रवाना
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच
माहुंटी नाग मणिकर्ण को रवाना
सैकड़ों हारियान और देवलु शोभा यात्रा में हुए शामिल
शाही स्नान के एक सप्ताह के बाद लौटेंगे देवता मंदिर
उमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता माहुंटी नाग ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच बुधवार दोपहर को धार्मिक नगरी मणिकर्ण को शाही स्नान करने रवाना हुए। इस शोभा यात्रा में घाटी के सैकड़ों हारियान और देवलु भी शरीक हुए। देवता का पहला ठहराव पीणी माता के मंदिर होगा। यहां पहुंचने पर देवता का भव्य स्वागत स्थानीय ग्रामवासी ने किया।
वीरवार को देवता पूजा-अर्चना के बाद जरी के लिए रवाना होंगे। यहां पर देवता का मिलन बिजली महादेव के साथ होगा और रात का ठहराव दोनों देवता जरी में ही करेंगे। शुक्रवार को दोनों देवता की शोभा यात्रा दोबारा आरंभ होगी। इस संबंध में देवता के कारदार लाल चंद ठाकुर कहा कि शाम को देवताओं का मिलन भगवान राम से होगा। एक दिसंबर को भी देवताओं का ठहराव रात को राम मंदिर में ही होगा। रविवार को मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर दोनों देवता शाही स्नान देव विधि के अनुसार करेंगे। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ नेगी ने कहा कि शाही स्नान के बाद मंदिर में देव भोज का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में देवलु शोभा, पूर्ण चंद ठाकुर, अमर चंद, दुनी चंद और चुनी लाल आदि के अनुसार एक सप्ताह की देव यात्रा में सैकड़ों देवलु और हारियान काफी उत्साहित हैं। 3 दिसंबर को मणिकर्ण में देवता के संग श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। पांच दिसंबर को माहुंटी नाग अपने देवालय पहुंचेंगे।