{"_id":"6ad22118e25474186608aa11","slug":"10670-grams-of-chitta-synthetic-drug-recovered-from-the-quarters-of-a-couple-from-punjab-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-189520-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में पंजाब के दंपती के क्वार्टर से 10.670 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में पंजाब के दंपती के क्वार्टर से 10.670 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पुलिस थाना मनाली के तहत सियाल में पुलिस ने मकान से 10.670 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में पंजाब के गुरदासपुर निवासी नितीश ठाकुर और उसकी पत्नी वैशाली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सियाल के एक घर में आरोपियों के क्वार्टर की तलाशी ली गई। इस दौरान डबल बेड पर रखे तकिये के कवर में छिपाकर रखा चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत जांच शुरू कर दी है।
-
भुंतर में ढाबे से देसी शराब की पांच बोतलें बरामद
भुंतर। सब्जी मंडी भुंतर में एक ढाबे से संतरा मार्का देसी शराब की पांच बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वीरवार को ढाबे की तलाशी ली गई। इस दौरान शराब की बोतलें बरामद हुई। पुलिस थाना भुंतर में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद