फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रोजेक्ट प्रभावितों की समस्याएं होंगी हल

प्रोजेक्ट प्रभावितों की समस्याएं होंगी हल

Fri, 23 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्ट प्रभावितों की समस्याएं होंगी हल
मंत्री समस्या सुनते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री अनिल शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने शुक्रवार को लारजी में जल विद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों की समस्याएं सुनी।
कहा कि हिमाचल प्रदेश में 17000 मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन की संभावना है। लेकिन अभी तक केवल साढे़ दस हजार मेगावाट का ही दोहन हो पाया है। ऊर्जा मंत्री ने लोगों से जल विद्युत परियोजनाओं और उद्योगों में अनावश्यक बाधा न डालने का आग्रह किया। कहा कि इनसे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलता है। अनुसूचित जनजाति बहुल 250 गांवों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। अगर इन क्षेत्रों के विधायक 40-40 हजार रुपये का योगदान देते हैं तो प्रत्येक गांव में 20-20 सौर लाइटें लगाई जाएंगे। इसी प्रकार अगर अन्य विधायक या पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि 80-80 हजार रुपये का सहयोग करेंगे तो अन्य गांवों को भी सौर लाइटें दी जाएंगी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया तथा सैंज घाटी की जल विद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों की समस्याओं पर चर्चा की। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी प्रभावितों की समस्याओं के निवारण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इसके बाद अनिल शर्मा ने एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना-द्वितीय व तृतीय चरण तथा एचपीपीसीएल की सैंज जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण भी किया तथा इन परियोजनाओं के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


पुराने खंभे, तार-मीटर बदलने की बना रहे योजना
अनिल शर्मा ने कहा कि राज्य विद्युत उपभोक्ताओं को बिल में राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने अभी तक 500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है। बिजली के पुराने खंभों, घरों के लिए सर्विस तार और मीटरों को बदलने के लिए 300 करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर दिया बल
एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना-द्वितीय व तृतीय चरण, एचपीपीसीएल की सैंज जल विद्युत परियोजना के निरीक्षण के दौरान अनिल शर्मा ने परियोजनाओं का जायजा लिया और एनएचपीसी व एचपीपीसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तीनों परियोजनाओं में उनकी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक विद्युत उत्पादन और आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर बल दिया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, एडीएम अक्षय सूद, एसडीएम एमआर भारद्वाज और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed