फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिलाओं ने रेहड़ियों से पकड़ी अवैध शराब

महिलाओं ने रेहड़ियों से पकड़ी अवैध शराब

Sat, 15 Sep 2018 07:25 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने रेहड़ियों से पकड़ी अवैध शराब
मनाली (कुल्लू)। प्रगति एरिया लेवल समिति व उड़ान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मनाली शहर में शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों की प्रतिदिन शिकायतें बढ़ती देख इन महिलाओं ने स्वयं मोर्चा संभाला और रेहड़ियों से शराब बरामद की।
विज्ञापन

महिलाओं ने शुक्रवार शाम को मनाली बस स्टैंड के पास रेहड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान कुछ एक दुकानों से कच्ची शराब बरामद की। इन महिलाओं ने पुलिस के संग मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया। प्रगति एरिया लेवल समीति व उड़ान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शनिवार को मनु रंगशाला में समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। महिलाओं ने समाज में बढ़ रही कुरीतियों को खत्म करने पर भी रणनीति बनाई। प्रगति एरिया लेवल समिति की प्रतिनिधि गोमती देवी व स्वयं सहायता समूह की सदस्य रीना, कमला देवी, भूमिका बहल ने बताया कि शनिवार को मनु रंगशाला में 20 स्वयं सहायता समूहों की लगभग सौ सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध शराब बेचने वालों सहित नशीले पदार्थ बेचने वालों को पकड़ने का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed