{"_id":"5b9babbd867a557ea40c847b","slug":"101536928701-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चौड़ी होंगी सड़कें, लगेगी येलो लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चौड़ी होंगी सड़कें, लगेगी येलो लाइन
Updated Fri, 14 Sep 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में जल्द वाहन चालकों को सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए इन दिनों प्रशासन खाका तैयार करने में जुटा हुआ है। येेलो लाइन लगाकर शहर में पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। दशहरे की तैयारियों के साथ येलो लाइन पर भी काम किया जा रहा है। हालांकि येलो लाइन पर पार्किंग की सुविधा दशहरा उत्सव के बाद ही मिल पाएगी।
कुल्लू शहर में सड़कें चौड़ी करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। जहां संभव होगा, वहां पर सड़क चौड़ी की जाएगी। जिन जगहों में सड़कें बनी हुई हैं और साथ में खाली स्थान है, वहां टारिंग कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। सड़क के किनारे बनी नालियों में जालियां लगाकर भी सड़क चौड़ी की जाएगी। सड़क को समतल बनाकर येलो लाइन लगाई जाएगी। वर्तमान में ढालपुर-अस्पताल-कॉलेज रोड पर येलो लाइन लगाई गई है। लेकिन यहां नाली में जाली न होने के कारण वाहन सही तरीके से पार्क नहीं हो पाते हैं। दशहरा उत्सव के साथ शहर की सड़कों को चकाचक करने के साथ यह कार्य भी किया जाएगा। सड़क किनारे येलो लाइन लगाने के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए पुलिस विभाग को डीसी ने निर्देश दिए हैं। वर्तमान में अखाड़ा बाजार में येलो लाइन को लेकर व्यापारियों की भारी मांग है। यहां पार्किंग स्थल की कमी के कारण ग्राहक अपनी कार पार्क नहीं कर पाते हैं। इसका सीधा असर पर व्यापार पर पड़ता है। इधर, डीसी यूनुस ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों को चौड़ा करने के लिए योजना है। इसके बाद सड़क पर येेलो लाइन लगाई जाएगी।