फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   24 को होंगे होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव

24 को होंगे होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव

Tue, 14 Aug 2018 06:16 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
24 को होंगे होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव
होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव 25 को
विज्ञापन

कल प्रत्याशी दाखिल करेेंगे नामांकन, 18 अगस्त को वापस लिए जाएंगे नाम
20 अगस्त को नामांकन पत्रों की छंटनी, अंदरखाते प्रचार शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। प्रदेश की सबसे बड़ी होटलियर एसासिएशन मनाली के चुनाव 25 अगस्त को होंगे। चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव अधिकारी गौतम नाथ ठाकुर, चंद्रसेन ठाकुर और अजय अवरोल ने मंगलवार को मनाली में होटलियर एसोसिएशन के चुनावों की घोषणा की है। वीरवार को प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव के उम्मीदवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

18 अगस्त को नाम वापसी होगी। 19 अगस्त को आपत्ति दर्ज की जा सकती है। 20 अगस्त को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक मतदान होगा। यदि लाइन लंबी होगी और चुनाव चार बजे के बाद भी जारी रहेगा। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने भी अंदरखाते प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव अधिकारी गौतम नाथ ठाकुर, चंद्रसेन ठाकुर ने कहा कि उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। होटल मालिक ही चुनाव लड़ने के लिए ही अधिकृत है। उन्हें परिवार का अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करना है। अगर किसी आवेदक के पास होटल एसोसिएशन का लेन-देन बकाया होगा, उसे नामांकन पत्र छानबीन से पहले पूरा करना होगा अन्यथा आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जाएगा। मतदाता होटल का मालिक हो और अपनी पहचान आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर साथ रखें। उन्होंने कहा कि अगर मालिक खुद मतदान करने में असमर्थ होता है तो वह अपने परिवार के किसी सदस्य या मैनेजर को अधिकृत कर सकता है और अधिकृत पत्र पर उसका पासपोर्ट साइज फोटो लगा कर ही अधिकृत करें। मतदाता को वार्षिक शुल्क और स्पेशल लीगल फंड देने पर ही वोट डालने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed