फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पचास फीसदी स्टाफ भेजा छुट्टी पर

पचास फीसदी स्टाफ भेजा छुट्टी पर

Tue, 31 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पचास फीसदी स्टाफ भेजा छुट्टी पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों के बिना सूनी पड़ गई है। अधिकतर होटलियरों ने अपने स्टाफ की 50 फीसदी तक छंटनी कर छुट्टी पर भेज दिया है। 15 जुलाई के बाद मनाली का पर्यटन मात्र 10 फीसदी तक रह गया, जिससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

ऑफ सीजन के चलते मनाली में मात्र 10 फीसदी सैलानी रह गए हैं। कई होटलों में ताले लटके हुए हैं। मनाली के होटलियर विंपी, विवेक कपूर, पुनीत भल्ला, रोशन ठाकुर, बुद्धि प्रकाश ठाकुर, गगन ठाकुर, प्रवीण फैके, विनीत मेहंदी रत्ता ने बताया कि मनाली का पर्यटन सीजन पूरी तरह से ऑफ हो चुका है। अब मात्र 10 फीसदी ही सैलानी हैं, जो मनाली आ रहे। कई होटलों में ताले लटके हुए हैं। मनाली में बरसात, सोलंगनाला में बादल फटने व मनाली-चंडीगढ़ एनएच के बारिश से बंद होने की खबरों के बीच होटलों की बुकिंग रद्द हुई है। इससे मनाली के पर्यटन सीजन को विराम लग गया है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली में सैलानियों की संख्या कम हो गई है। वोल्वो एसोसिएशन की प्रधान लाजवंती शर्मा ने बताया कि ऑफ सीजन के चलते मनाली में सैलानियों की संख्या कम हो गई है। दिल्ली और अन्य स्थानों से आने वाले वोल्वो कम ही सैलानियों को लेकर आ रही है। हिम आंचल टैक्सी यूनियन के प्रधान गुप्त राम मारूति ने बताया कि मनाली के टैक्सी ऑपरेटर ऑफ सीजन के चलते खाली बैठे हुए हैं तथा सैलानियों की संख्या कम होने के चलते काम भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोन लेकर कारोबार चलाने टैक्सी ऑपरेटरों को ऋण चुकता करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed