{"_id":"5b49ea024f1c1b37748b49b3","slug":"101531570690-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 19745 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 19745 मतदाता
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला परिषद खाड़ागाड़ वार्ड के उप चुनाव में पांच उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 19745 मतदाता करेंगे। जिला परिषद चुनाव में 10255 पुरुष, 9490 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार भी तेज कर दिया है।
खाड़ागाड़ वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाली 16 ग्राम पंचायतें सराज, टील, मोहनी, खावल, शिकारीघाट, बलागाड़, बाहू, तांदी, खाड़ागाड़, चैहणी, कढ़ीधार, शरची, शिल्ली, मशियार तुंग, नोहांडा में कुल 19745 मतदाता हैं।
नामांकन भरने के बाद अब मुकाबला बहुत रोचक माना जा रहा है। आजाद उम्मीदवार के चुनावी मैदान में डट जाने से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी। आजाद उम्मीदवार पार्टी के प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। हालांकि 18 जुलाई को नामांकन वापस लिया जाना है। अब देखना यह है कि आखिर तक चुनावी मैदान में कौन-कौन से प्रत्याशी डटे रहेंगे। गौर रहे कि खाड़ागाड़ वार्ड से कांग्रेस ने दुष्यंत ठाकुर, भाजपा ने बालक राम ठाकुर को टिकट दिया है। इसके अलाव तेजा ठाकुर, मोती लाल चौहान, टीसी महंत ने भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। मतदाताओं ने जीत के लिए अभी से अटकलेें लगाना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों ने भी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है।