फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ब्यास को मोड़ कर बढ़ाया जाएगा भुंतर का रनवे

ब्यास को मोड़ कर बढ़ाया जाएगा भुंतर का रनवे

Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ब्यास को मोड़ कर बढ़ाया जाएगा भुंतर का रनवे
ब्यास को मोड़ कर बढ़ाया जाएगा भुंतर का रनवे
विज्ञापन

660 मीटर निर्माण पर खर्च होंगी 250 करोड़ की राशि
भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कवायद ने पकड़ा जोर
आईआईटी रुड़की की ओर से प्रारूप किया गया है तैयार
रोशन ठाकुर
कुल्लू। भुंतर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण आईआईटी रुड़की की ओर से तैयार किए गए प्रारूप के अनुरूप होगा। ब्यास नदी को मोड़ कर एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाया जाएगा। मात्र 660 मीटर रनवे को बढ़ाने के लिए 250 करोड़ खर्च किए जाएंगे। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए आईटीआईटी रुड़की की टीम ने दो बार सर्वे कर चुकी है।
पहले 2013 को किए सर्वे में कई खामियां पाई गई थीं लेकिन इसके बाद दोबारा से आईआईटी रुड़की की उच्चस्तरीय टीम ने अप्रैल 2014 को द्वारा आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर नयन शर्मा की अगुवाई वाली में टीम ने सर्वे कर इसे फाइनल किया था। जिसमें ब्यास नदी का रुख बदलकर रनवे को बढ़ाने की बात कही है। इसके अलावा सर्वे में भुंतर एयरपोर्ट के साथ रिहायशी इलाकों को भी शामिल किया है। सर्वे में 250 करोड़ की राशि का एस्टीमेट तैयार किया है लेकिन इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार द्वारा भुंतर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर पांच साल बाद जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फाइलों को बाहर निकाल कर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पिछले हफ्ते प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संयुक्त निरीक्षण कर विस्तारीकरण को धरातल पर उतारने की कदमताल शुरू कर दी है। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार आईआईटी रुड़की के सर्वे के अनुरूप किया जा रहा है। सर्वे में इसका एस्टीमेट करीब 250 करोड़ का बना दिया है। जिसमें ब्यास नदी को रुख मोड़ने के साथ भूमि अधिग्रहण व विस्थापन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट विस्तार की दिशा में काम चल रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर से इस बारे पूरी डिटेल ली जा रही है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। -यूनुस उपायुक्त कुल्लू


वर्तमान में भुंतर एयरपोर्ट का रनवे मात्र 1052 मीटर है लेकिन रनवे बढ़ाने को लेकर यहां जगह नहीं होने से ब्यास नदी का रुख बदला जाएगा। जिससें 660 मीटर और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed