{"_id":"5b1001604f1c1b896e8b5997","slug":"101527775584-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में प्रोमिला, नारा लेखन में लक्ष्मी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में प्रोमिला, नारा लेखन में लक्ष्मी ने मारी बाजी
Updated Thu, 31 May 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण में प्रोमिला, नारा लेखन में लक्ष्मी अव्वल
विद्यार्थियों ने रैली से बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव
जिले भर के स्कूलों में मनाया तंबाकू निषेध दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार/भुंतर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। स्वास्थ्य विभाग के जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष दस लाख मौतें तंबाकू के कारण होती हैं। इस दौरान भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता मेें सुजाता प्रथम, तमन्ना द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में नंदिनी ने प्रथम और अनुष्का ने दूसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में शीला ने पहला, उमा ने दूसरा, जबकि निर्मला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा, रेखा अरोड़ा, मीना कपूर, सोमेश डोगरा, सुदर्शन कुमार, सुनीता सूद, आभा शर्मा, सवित्र कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, बंजार के सरकारी और निजी स्कूलों में तंबाकू निषेध दिवस प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान बंजार में रैली निकालकर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इस दौरान एनएसएस अधिकारी नीरत सिंह नेगी, एनसीसी प्रभारी राजेंद्र सिंह, वीरवल ठाकुर, मणी लाल पुरोहित, वलवीर दुग्गल, किरण डांग, महेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी और सुल्तानपुर स्कूल में भी तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने जागरूक रैली निकाली। सुल्तानपुर स्कूल में नारा लेखन में लक्ष्मी प्रथम, नारा लेखन में पल्लवी, जबकि चित्रकला में रेणुका ने बाजी मारी। राजकीय उच्च पाठशाला खोखन में तंबाकू निषेध दिवस मुख्य अध्यापक विनोद कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रोमिला पहले, कैलाश दूसरे, करिश्मा तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में नेहा पहले, संगीता दूसरे, पूनम तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में कमल ने पहला, नरेंद्र ने दूसरा, जबकि ममता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में गंगा पहले, हरीश और समर दूसरे, ज्वाला तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन में कृतिका पहले, संजना दूसरे, अंजलि तीसरे, चित्रकला में आरती ने पहला, साहिल ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान ज्योति, दीक्षा आदि मौजूद रहे।