फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंजार-बठाहड़ सड़क की उखड़ी टारिंग

बंजार-बठाहड़ सड़क की उखड़ी टारिंग

Thu, 31 May 2018 09:28 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
बंजार-बठाहड़ सड़क की उखड़ी टारिंग
खराब सड़क। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली तीर्थन घाटी की बंजार बठाहड़ सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की टारिंग जगह-जगह से उखड़ गई है। खस्ताहाल बीस किलोमीटर सड़क का सफर तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़क को दुरुस्त नहीं कर रहा है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी मीनाक्षी शर्मा, अभय कुमार, उदय राम, बेली राम, प्यारे चंद और खोडू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निकाली गई है। सड़क में टारिंग करीब छह वर्ष पहले की गई है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली है। जगह-जगह गड्ढे पड़ने से सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि बंजार घाटी में इन दिनों पर्यटकों की चहल-कदमी है लेकिन खस्ताहाल सड़क से पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार सड़क की खस्ताहालत को लेकर विभाग को सूचित किया गया है लेकिन आज तक लोगों की समस्या का हल नहीं हुआ है। बीस किलोमीटर के सफर को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बंजार-बठाहड़ सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोशन ठाकुर ने कहा कि तीन जून को सड़क के टेंडर किए जाएंगे। इसके बाद सड़क को चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed