फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब 26 मई तक खिलाड़ी करवा सकेंगे पंजीकरण

अब 26 मई तक खिलाड़ी करवा सकेंगे पंजीकरण

Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अब 26 मई तक खिलाड़ी करवा सकेंगे पंजीकरण
अब 26 मई तक खिलाड़ी
विज्ञापन

करवा सकेंगे पंजीकरण
जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट पंजीकरण को एक दिन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर मैदान में 27 मई करवाई जा रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए एक दिन की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। खिलाड़ी अब 26 मई तक अपना पंजीकरण कुल्लू कंप्यूटर हाउस ढालपुर या वीर कम्यूनिकेशन ऋतुराज कांप्लेक्स गांधीनगर में 20 रुपये प्रति एथलीट रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करवा सकते हैं।

केडीएए के प्रेस सचिव अभिनव विशिष्ट ने बताया कि अपनी एंट्री जमा करवाने के खिलाड़ी को उम्र सत्यापित करवाने के लिए अपने साथ आधार या अन्य कोई दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। अंडर-14 वर्ग में खेलने वाले खिलाड़ी 10 जून 2004 के बाद के आयु वर्ग के रहेंगे। अंडर-16 वर्ग में 10 जून 2002 के बाद के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-20 वर्ग में 10 जून 1998 के आयु वर्ग के बाद के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। लड़के और लड़कियों के लिए विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अंडर-14 लड़कों और लड़कियों के लिए 100, 600, 800 मीटर अंडर-16 लड़कों व लड़कियों के लिए 100, 200, 400 मीटर व अंडर-20 ग्रुप में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर व ओपन कैटागिरी में केवल 1500 मीटर दौड़ों का आयोजन किया जाएगा। लड़के-लड़कियों के अंडर 14, 16, 20 ग्रुप में शॉट पुट और लांग जंप प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। अभिनव ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कुल्लू यूनुस को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed