{"_id":"5a0edc734f1c1b69678bc34c","slug":"101510923379-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूरदराज क्षेत्रों को देंगे एडवांस में पहुंचाया जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूरदराज क्षेत्रों को देंगे एडवांस में पहुंचाया जाएगा राशन
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
मूंग दाल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला के दूरदराज क्षेत्रों विशेषकर भारी बर्फबारी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को पांच माह के राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं का कोटा पहले ही दे दिया जाएगा, जिससे सर्दी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सर्दी के मौसम में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के प्रबंधों को लेकर शुक्रवार को बचत भवन में जिला के अधिकारियों के साथ डीसी युनूस ने बैठक की।
जिला के दूरदराज इलाकों के उपभोक्ताओं को दिसंबर के पहले हफ्ते में ही खाद्य आपूर्ति की 63 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बर्फबारी और अधिक ठंड के कारण रोहतांग दर्रा भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है तथा दर्रे के दोनों ओर मढ़ी और कोकसर में बचाव चैकियां स्थापित कर दी गई हैं। डीसी ने यात्रियों से इन चौकियों में पंजीकरण के बाद ही रोहतांग आर-पार करने की अपील की। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को जिला में सर्दी के मौसम के लिए सभी तैयारियां पूरी करने तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में अक्सर सर्दियों के मौसम में दिक्कतें आती हैं, उन इलाकों पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें तथा आवश्यक कदम उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन कमेटियों को जागरूक किया जाएगा तथा उनकी मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। जिला में किसी भी तरह की आपदा की सूचना टॉल फ्री नंबर 1077 पर भी दी जा सकती है। बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के अधिकारी भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर पर किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने तथा आवश्यक मशीनरी व उपकरण तैयार रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं से भी मशीनरी ली जा सकती है। इसके अलावा भारी बर्फबारी या अन्य आपदा के के समय आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ का भी सहयोग लिया जाएगा।