{"_id":"650732ef94f924ab450ce529","slug":"1000-vehicles-can-be-parked-in-pirdi-for-dussehra-kullu-news-c-89-1-klu1001-7144-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा के लिए पिरड़ी में 1000 वाहन हो सकेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा के लिए पिरड़ी में 1000 वाहन हो सकेंगे पार्क
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (24 से 30 अक्तूबर) के दौरान ट्रैफिक के चलते लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए दशहरा उत्सव कमेटी ने कसरत शुरू कर दी है।
कुल्लू दशहरा के लिए जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर पिरड़ी में 1,000 वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। पिरड़ी में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है। यहां पर लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। अस्थायी पार्किंग में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
हालांकि पार्किंग को सुचारु रूप से चलाने का कार्य किसी ठेकेदार को सौंपा जाएगा। इसका खर्चा दशहरा उत्सव कमेटी वहन करेगी। भुंतर से कुल्लू की तरफ आने वाले लोग अपने वाहनों को पिरड़ी में ही पार्क करेंगे। पिरड़ी से कुल्लू पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से बसें लगाई जा रही हैं। पिरड़ी से कुल्लू तक ये बसें नियमित अंतराल में चलेंगी।
विज्ञापन
1,000 वाहनों की पार्किंग शहर के बाहर ही होने से दशहरा के दौरान किसी तरह का जाम नहीं लगेगा। दशहरा के दौरान लगने वाले जाम से भी इस बार लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
दशहरा के दौरान गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण रामशिला से ढालपुर पहुंचने में एक घंटे का समय लग जाता है। इसलिए इस बार दशहरा उत्सव कमेटी खराहल, मनाली की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सरवरी में झुग्गी बस्ती वाली जगह पर 300 गाड़ियों की पार्किंग बना रही है। इन वाहनों को ढालपुर पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। भुंतर से कुल्लू की तरफ आने वाले वाहनों को पिरड़ी में पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। दशहरा में यह पहली बार है कि पार्किंग की व्यवस्था पिरड़ी में की जा रही है।
........
दशहरा उत्सव समिति की बीते शनिवार हुई बैठक में पिरड़ी में 1,000 गाड़ियों की अस्थायी पार्किंग बनाने पर चर्चा हुई है। पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध है। अस्थायी पार्किंग से लोगों को राहत मिलेगी।
-आशुतोष गर्ग उपायुक्त कुल्लू
....
सब कमेटियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी : सुंदर ठाकुर
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिरड़ी में 1,000 गाड़ियों की पार्किंग को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू और हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा गया है। दशहरा उत्सव के लिए सब कमेटियों का गठन किया गया है जो अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगी।