फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 meters of new road was built in place of the dam

Kullu News: डंगे की जगह बना दी 100 मीटर नई सड़क

Mon, 24 Mar 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
100 meters of new road was built in place of the dam
डंगा गिरने से बंद शवाड़-राणाबाग-छतरी सड़क को बहाल  करने  के  लिए लोक निर्माण विभाग ने 100 मीटर
आठ दिन बाद बहाल हो गए कुल्लू-मंडी जिले के दस एचआरटीसी रूट
विज्ञापन

शवाड़-राणाबाग सड़क पर डंगा गिरने से अलग-थलग हो गई थीं दस पंचायतें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शवाड़-राणाबाग-छतरी सड़क पर गिरे डंगे की जगह लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी काटकर 100 मीटर नई सड़क तैयार की है। इससे कुल्लू और मंडी जिले के छतरी क्षेत्र की दस पंचायतों के लोगों को सुविधा मिली है।
इस मार्ग पर निगम के दस बस रूट चलते हैं। डंगा गिरने से लोग दस किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर थे। लोक निर्माण विभाग को 100 मीटर सड़क बनाने में तीन दिन का समय लगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को एलएनटी से पहाड़ी को काटकर नई सड़क बनानी पड़ी। बताया जा रहा है कि शवाड़-राणाबाग-छतरी सड़क पर गिरे डंगे की जगह नया डंगा लगाना सुरक्षित नहीं था। ऐसे में विभाग ने कुल्लू-मंडी जिले की 10 पंचायतों की करीब 15 हजार लोगों को पेश आ रही समस्या को देखते हुए नई सड़क का निर्माण किया है। यह सड़क न केवल राणाबाग से बिशलाधार, करशाला, बलेहड़ और बांशा की सड़कों को जोड़ती है, बल्कि सीमांत लगते मंडी जिले के छतरी को भी जोड़ती है। यहां से आगे यह सड़क मंडी, करसोग और सुंदरनगर के लिए निकलती है। इन इलाकों के लोगों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र ठाकुर, टेक सिंह, भाग सिंह, नरोत्तम सिंह, मोहन ठाकुर और तिलक राज ने कहा कि शवाड़-राणाबाग मुख्य सड़क अवरुद्ध होने से रघुपुर और छतरी क्षेत्र के हजारों लोगों को जनजीवन ठहर गया था। स्कूल-काॅलेज, नौकरीपेशा लोगों के साथ मरीजों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से प्रभावित इस जगह पर लोक निर्माण विभाग ने नई सड़क बनाकर राहत दी है।


--एलएनटी मशीन लगाकर भूस्खलन से प्रभावित जगह पर लगभग 100 मीटर का नई सड़क बनाई गई है। इस निर्माण कार्य में विभाग को तीन दिन का समय लगा और 23 मार्च शाम को इसे बसों समेत सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल किया गया।
- मनीष कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed