फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   10 people injured in the bus accident discharged from hospital.

Kullu News: बस हादसे के 10 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 29 Aug 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
10 people injured in the bus accident discharged from hospital.
कुल्लू अस्पताल में बस हादसे में घायलों को हाल जानते कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह र
कुल्लू। रामशिला-भेखली-ब्यासर मार्ग पर बस के ब्रेक फेल होने से हुए हादसे में घायल उपचाराधीन 14 लोगों में से शनिवार को 10 को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

अब क्षेत्रीय अस्पताल में चालक और तीन महिलाओं का उपचार चल रहा है। शनिवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन घायलों का हाल जाना। उन्होंने घायलों के उपचार की मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अधिकारियों से जानकारी हासिल की। हादसे में घायल सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अधिकतर घायलों को छुट्टी दे दी गई है। जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं वे भी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।
चालक को सम्मानित करेगा प्रशासन
सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। इसके लिए प्रशासन उन्हें सम्मानित करेगा। किसी बड़े आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

....
अस्पताल में उपचाराधीन 10 घायलों को छुट्टी दे दी गई है और अब चार घायल ही अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इनकी डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं लेकिन वे भी अब लगभग पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. हीरा लाल बौद्ध, चिकित्सा अधीक्षक, कुल्लू
....
देवेंद्र नेगी ने भी लिया जायजा
एचआरटीसी के पूर्व बीओडी सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नेगी ने भी शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और विधायक भुवनेश्वर गौड़ की ओर से उन्हें पूरी मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला है। इसके चलते लोगों की जान बच पाई है जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed