{"_id":"6b0bd93502a815e23b07f300","slug":"10-day-national-adventure-camp-begins-in-pirdi-kullu-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पिरड़ी में राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप शुरू, तीन राज्यों के युवा सीख रहे आपदा में जीवन बचाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पिरड़ी में राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप शुरू, तीन राज्यों के युवा सीख रहे आपदा में जीवन बचाने के गुर
Sun, 29 Nov 2026 02:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:23 PM IST
सार
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली और हिमाचल सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पिरड़ी में राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप शुरू।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग सेंटर में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में तीन राज्यों के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी साहसिक गतिविधियों के साथ आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली और हिमाचल सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के युवा भाग ले रहे हैं। शिविर में स्वयंसेवियों को स्विमिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, ट्रैकिंग, थ्रो बैग रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और लाइफ सेविंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान वाटर स्पोर्ट्स के साथ लैंड बेस्ड एडवेंचर गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य युवाओं को बाढ़ और अन्य आपदा संभावित क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के बाद ये स्वयंसेवी विभिन्न साहसिक गतिविधियों और आपदा के समय जीवन रक्षा से जुड़े कार्यों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
